फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   functions preparation are heavy on covid

कोविड पर भारी पड़ रही सहालग की तैयारियां

Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
functions preparation are heavy on covid
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में सहालग होने से जिले में कोरोना कर्फ्यू पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहा है। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों की बाजारों में चोरी छुपे दुकानें खुल रही हैं तो लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के खरीदारी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जहां संक्रमण बढ़ने का खतरा जिले में लगातार बढ़ रहा है वहीं जिम्मेदार कार्रवाई के बजाए दुकानदारों से जुर्माना वसूल कर अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुटे हैं। दुकानदार भी अधिक मूल्य में सामानों की बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भले ही संक्रमण के साथ मौत का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है लेकिन लोग संक्रमण के पूरी तरह बेखौफ होकर सड़कों पर निकल रहे हैं। सहालग सीजन होने के कारण कोरोना कर्फ्यू जिले मे पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों की बाजारों में चोरी छुपे दुकानें खुल रही हैं। बाजार में दुकान खुली देख लोगों की भीड़ टूट पड़ रही है। लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन कर खरीदारी करने में जुटे हैं।
ऐसे में जहां संक्रमण बढ़ने का खतरा पूरी तरह बढ़ रहा है वहीं कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने की कोशिश भी फ्लॉप हो रही है। शुक्रवार को मुख्यालय समेत सभी तहसील मुख्यालयों की सड़कों पर आम दिनों की तरह चहल-पहल रही तो दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी जमा रही।
कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने वाले जिम्मेदार भी माइक से प्रचार-प्रसार कर किराना, दूध व आवश्यक वस्तुओं से जुड़े प्रतिष्ठान बंद कराकर अपनी ड्यूटी पूरी करने में जुटे रहे। जबकि मुख्यालय के चौक बाजार, फ्लाईओवर संपर्क मार्ग, चिंकमंडी समेत अन्य स्थानों पर सभी प्रतिष्ठान खुले रहे।

एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना कफ्र्यू में प्रतिष्ठान खोलना नियम विरुद्ध है। अभियान संचालित कर नियमों का पालन कराया जा रहा है। एडीएम ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के प्रयोग के साथ ही अन्य नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed