फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fuel crisis deepens, many pumps dry, long queues, limited supplies

Amethi News: ईंधन संकट बढ़ा, कई पंप सूखे, लगीं लंबी कतारें, सीमित आपूर्ति

Mon, 30 Mar 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fuel crisis deepens, many pumps dry, long queues, limited supplies
 गौरीगंज में पेट्रोलपंप पर लगी लोगों की भीड़। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में पेट्रोल-डीजल की अचानक बढ़ी मांग से आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कई पंपों पर ईंधन खत्म हो गया, जबकि जहां उपलब्ध है वहां सीमित मात्रा में दिया जा रहा है। कटाई के मौसम में बढ़ी मांग और भंडारण से दबाव और बढ़ गया है। लोग 10-15 किमी तक ईंधन के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन



पंपों पर सुबह से देर शाम तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। आम लोगों के साथ ट्रक चालक भी परेशान दिखे। खेती के मौसम में बढ़ी जरूरत और भंडारण की प्रवृत्ति से दबाव बढ़ गया है। टैंकर से आपूर्ति पहुंचते ही कुछ ही घंटों में पंप खाली हो जा रहे हैं। प्रशासन की सख्ती के बावजूद गैलन में ईंधन लेने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन



जिले में 141 पेट्रोल पंप होने के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था असंतुलित बनी हुई है। गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर, जायस, वारिसगंज, मोहनगंज और रामगंज समेत कई क्षेत्रों में अलग-अलग स्थिति रही। कहीं केवल पेट्रोल मिला, कहीं केवल डीजल, तो कई पंप पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में अधिकांश पंपों पर दोनों ईंधन समाप्त हो गए, जिससे लोगों को शहर का रुख करना पड़ा। वाहन चालक 10 से 15 किलोमीटर तक ईंधन की तलाश में भटकते रहे।

जिला मुख्यालय गौरीगंज में भी सीमित आपूर्ति रही। एक पेट्रोल पंप पर आई 12 हजार लीटर डीजल और छह हजार लीटर पेट्रोल की खेप महज चार घंटे में खत्म हो गई। अन्य पंपों पर भी आपूर्ति समाप्त होते ही लोगों को लौटना पड़ा।


डीजल की कमी का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। गेहूं की कटाई और मड़ाई के समय मांग बढ़ गई है। कंबाइन मशीन संचालक अधिक किराया मांग रहे हैं, जिससे लागत बढ़ने की आशंका है। मौसम में बदलाव के बीच किसान जल्द फसल समेटना चाहते हैं, लेकिन ईंधन न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है।



उधर, गेहूं की कटाई के चलते किसानों को लगातार डीजल की जरूरत है। मौसम की अनिश्चितता के बीच अतिरिक्त ईंधन रखने की प्रवृत्ति बढ़ी है।
डीएसओ शशिकांत ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने के प्रयास जारी हैं। कुछ स्थानों पर बढ़ी मांग के कारण अस्थायी समस्या आई है। जिले में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed