फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Frustrated with the neglect of the police, the teenager committed suicide

Amethi News: पुलिस की उपेक्षा से क्षुब्ध किशोर ने की आत्महत्या

Fri, 19 May 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Frustrated with the neglect of the police, the teenager committed suicide
मृतक के अपहरणकर्ताओं के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही थी कोई कार्रवाई
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम बाद परिवारजनों ने शव को जामो-जगदीशपुर मार्ग पर रखकर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। जामो कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवारजनों का आरोप है कि मृतक ने यह कदम पुलिस की उपेक्षा से क्षुब्ध होकर उठाया है। क्षेत्रीय पुलिस मृतक के अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस की कार्य प्रणाली से नाराज परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को जामो-जगदीशपुर मार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।
विरोध प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ मयंक द्विवेदी ने इस मामले में केस दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिला कर घरवालों का आक्रोश शांत किया। इसके बाद परिवारीजनों ने जाम हटाकर शव का अंतिम संस्कार किया।जामो थाना क्षेत्र के कसबा निवासी नीरज श्रीवास्तव का 16 वर्षीय पुत्र तनय श्रीवास्तव अभिनव चार मई की शाम अंबा पांडेय का पुरवा गांव में आयोजित एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। आरोप है कि निमंत्रण से वापस आते समय दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। पिता के अनुसार वह लोग जब पुलिस से शिकायत करने थाने पहुंचे तभी तनय ने फोन कर बताया कि वह कादूनाला के पास है।
विज्ञापन

तनय ने लौटने पर बताया कि दो बाइक सवारों ने उसका अपहरण कर रास्ते में कई जगह उसकी पिटाई की। दोनों नशे में थे। किसी तरह मौका पाकर वह उनके चंगुल से निकलकर भागा। परिवार के लोगों ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की । इसके बावजूद पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की। पुलिस की इस उपेक्षा से तनय क्षुब्ध रहने लगा था। इसके चलते ही शुक्रवार सुबह सात बजे उसने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन उसकी मौत के लिए पुलिस की उपेक्षापूर्ण कार्रवाई को जिम्मेदार बता कर हंगामा मचाने लगे। दोपहर बाद किशोर का शव वापस आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की मांग लेकर शव को कस्बे में जामो-जगदीशपुर मार्ग पर रखकर लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शनभभी किया।


सीओ करेंगे पूरे मामले की जांच
चार मई को प्रकरण की जानकारी होने के बाद पांच व छह मई को इंस्पेक्टर ने किशोर द्वारा बताए गए सभी स्थलों पर उसके साथ जाकर जांच की थी। कहीं भी उसके द्वारा बताई गई बातों की पुष्टि नहीं हुई थी। इस मामले में कोई तहरीर भी थाने में नहीं दी गई थी। इसके बावजूद मृतक के घरवालों की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों की जांच सीओ से कराई जा रही है।
डॉ. इलामारन जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed