फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fraud in the name of job in Ordnance Factory, case registered

Amethi News: ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नौकरी के नाम पर ठगी, केस दर्ज

Tue, 06 Jun 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of job in Ordnance Factory, case registered
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज के कोरवा स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी लगवाने के नाम पर एक ठग ने चाय विक्रेता से एक लाख 43 हजार रुपए ठग लिए। नौकरी नहीं मिली और लगातार उसे गुमराह किया जाता रहा तो उसने थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


मुंशीगंज थानाक्षेत्र के सरायखेमा गांव निवासी कुलदीप कुमार गुप्ता चाय की दुकान चलाते हैं। दुकान पर उनका परिचय जंगल रामनगर निवासी माताफेर से हुआ। माताफेर ने आर्डिनेंस फैक्टरी में नौकरी लगवाने की बात कहते हुए सितंबर से अक्टूबर के बीच एक लाख 43 हजार रुपए ले लिया। तीन माह तक उसे टरकाता रहा। पत्नी का जेवर गिरवी रखने के साथ ब्याज पर रुपये लेकर पीड़ित ने माताफेर को दिया था। जब कुलदीप ने माताफेर से पैसा वापस मांगा तो उसने इंकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

एसएचओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि माताफेर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच पूरी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed