{"_id":"5f19bf498ebc3e638d295a98","slug":"fraud-amethi-news-lko532134372","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार सामने आ रहा एनी बुलियन कंपनी का फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार सामने आ रहा एनी बुलियन कंपनी का फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या व लखनऊ में कई हजार लोगों से ठगी कर फरार होने वाली एनी बुलियन कंपनी ने अकेले गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में कई करोड़ की ठगी की। गौरीगंज विधायक की ओर से एकत्र कराई गई ठगी का शिकार लोगों की सूची में अब तक 1,046 लोग अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। सूचीबद्ध लोगों से कंपनी ने 10.19 करोड़ रुपये जमा कराए हैं।
राजधानी लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में सक्रिय एनी बुलियन कंपनी ने अमेठी में भी बड़ी संख्या में लोगों को अपना निशाना बनाया। 40 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की लालच में आए लोगों ने कंपनी में अपने पैसों का निवेश तो किया लेकिन उन्हें जमा किए गए पैसे का न तो ब्याज मिला न ही मूल। हालात यह हैं कि कंपनी के फरार हो जाने व उसके निदेशक के एसटीएफ की गिरफ्त में आने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई हैं।
ठगी का शिकार लोगों में कई ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जीवनभर की मेहनत की कमाई गंवा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गौरीगंज, जामो व मुसाफिरखाना ब्लॉक में पीड़ितों की सूची एकत्र कराई तो 1,046 लोग कंपनी में पैसा लगाने के प्रूफ के साथ सामने आए। विधायक की ओर से सूचीबद्ध किए गए 1,046 लोगों ने कंपनी में 10 करोड़ 18 लाख 86 हजार रुपये का निवेश किया है।
विज्ञापन
एसपी को देंगे तहरीर
विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई व उनके प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह ने पीड़ितों को सूचीबद्ध कराने की बात स्वीकार की। उमेश ने कहा कि जल्द ही विधायक एसपी से मिलकर पीड़ितों की ओर से तहरीर देकर कंपनी के डायरेक्टर व अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही कंपनी में निवेश किया गया धन वापस दिलाने की मांग करेंगे।