फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four women injured in jackal attack, panic in Dakshingaon and Manjgaon

Amethi News: सियार के हमले में चार महिलाएं घायल, दक्खिनगांव और मांझगांव में दहशत

Thu, 20 Nov 2025 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four women injured in jackal attack, panic in Dakshingaon and Manjgaon
भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी। - फोटो : भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी।
बाजार शुकुल। दक्खिनगांव क्यार और पूरे भवनी मजरे मांझगांव गांव में बुधवार को सियार ने चार महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर काबिंग कर सियार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दक्खिनगांव क्यार गांव निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी शिवलली (65) और गांव के सत्यदेव की पत्नी राजपति (50) बुधवार सुबह खेत गई थीं। खेत पर काम के दौरान झाड़ियों से निकले सियार ने दोनों पर हमला कर दिया। महिलाएं चीखने लगीं तो आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। भीड़ को आता देख सियार फिर झाड़ियों में भाग गया। पूरे भवनी मजरे मांझगांव निवासी इंद्रजीत यादव ने बताया कि उनकी पत्नी कृष्णावती (45) घर से सड़क की ओर जा रही थीं, तभी सियार ने झपट्टा मारकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद गांव की शिवपियारी (60) जानवरों के लिए चारा लेने खेत गई थीं, जहां सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने चारों महिलाओं को सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवपियारी की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है। गांव में वन्यजीव के हमलों को लेकर दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास जंगली जानवर देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉम्बिंग कर सियार की हो रही तलाश
वन क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ज्योतिर्मय शुक्ल ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव भेजी गई। वन दरोगा पंकज कुमार दल के साथ मौके पर मौजूद हैं। टीम काबिंग कर सियार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed