फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four smugglers arrested with 498 banned turtles

Amethi News: 498 प्रतिबंधित कछुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with 498 banned turtles
पकड़े तस्करों के पास बरामद कछुए।
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना पुलिस व वन विभाग की टीम ने मंगलवार को तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 498 प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, बरामद कछुओं की कीमत 10 लाख रुपये होगी। वन विभाग ने बरामद कछुओं को कोर्ट से अनुमति के बाद नदी में छोड़ने की तैयारी की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जगदीशपुर थाने के दरोगा हरिशंकर चौधरी मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। तस्कर माल वाहक वाहन से प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करने जाने वाले हैं। दरोगा ने पुलिस व वन विभाग के अफसरों को दी। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव भी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस व वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर भगवानदीन स्थित अंडरपास के पास अलमापुर से आ रहे माल वाहक वाहन को रुकने का इशारा किया तो भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन में सवार चार लोगों दबोच लिया और उसमें मौजूद 498 प्रतिबंधित कछुओं को बरामद किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान जगदीशपुर थाने के गांधीनगर मजरे पालपुर निवासी राजेश व माइकल, मुबारकपुर निवासी बब्बन व गौरीगंज थाने के चतुरीपुर गांव निवासी राजबहादुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तस्करों ने पुलिस को बताया कि आसपास के तालाब, नदी से पकड़कर कछुओं को बेचने पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट से अनुमति के बाद कछुओं को नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed