फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four named in the murder of BJP booth president

Amethi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या में चार नामजद

Wed, 19 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four named in the murder of BJP booth president
पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर रोती बिलखतीं महिलाएं
अमेठी। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद चार के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस का दावा है कि शव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन


संग्रामपुर थानाक्षेत्र के धौरहरा निवासी बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह (40) की मंगलवार देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह मृतक दिनेश सिंह की पुत्री शालिनी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी संजय उर्फ मुन्ना सिंह, दीपक सिंह, पंचम सिंह व प्रतापगढ़ जिले के अंतू थानाक्षेत्र के जमादार का पुरवा उमरी निवासी रवि शंकर पांडेय पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में गठित टीम 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है।
विज्ञापन


पुत्री ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक दिनेश की पुत्री शालिनी सिंह ने कहना था कि घटना को कई लोगों ने देखा है लेकिन, आरोपियों के खौफ से कोई गवाही देने को तैयार नहीं है। कहा कि पूर्व में उसके बड़े पापा सहदेव सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसके पिता को गवाही नहीं देने के लिए जान से मार डालने की धमकी दी जा रही थी। उसी रंजिश में पिता की हत्या हुई है। कई बार पिता ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एवं आर्थिक मदद की उठाई मांग
अमेठी। मृतक दिनेश सिंह के साले न्याय सिंह ने बताया कि वर्ष 2006 से अब तक आरोपियों को सजा नहीं हुई, जिसके चलते आज दूसरी घटना हो गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने, परिवार की सुरक्षा के साथ शस्त्र लाइसेंस, कॉलोनी एवं परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठाई है।

दिलाई जाएगी हर संभव आर्थिक सहायता
एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि पात्रता के आधार पर हर संभव आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। वही, खंड विकास अधिकारी से आवास उपलब्ध कराए जाने को लेकर निर्देश दिया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह हल्का लेखपाल पहुंचकर सभी योजनाओं से संबंधित फार्म भरेंगे। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि परिजनों से बात की गई है। मृतक दिनेश सिंह का भाई विराट बृहस्पतिवार की सुबह 6:00 बजे के करीब लखनऊ पहुंचेगा। 11:00 बजे तक घर पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद अंतिम संस्कार परिवारी जन करेंगे।


यह है आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक मृत बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह के खिलाफ संग्रामपुर, प्रयागराज के नैनी, प्रतापगढ़ के अंतू थाने में विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज है। जबकि दिनेश सिंह की हत्या के आरोप में नामजद किए गए संजय सिंह उर्फ मुन्ना के खिलाफ संग्रामपुर, प्रयागराज सहित अन्य थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी डॉ. इलामारन जी. का कहना है कि मुकदमा दर्ज है। सतर्कता के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed