फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four killed, eight injured in road accidents

Amethi News: सड़क हादसों में चार की मौत, आठ घायल

Fri, 06 Mar 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four killed, eight injured in road accidents
अमेठी सिटी। होली के दौरान जिले में हुए सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। कहीं उपचार के लिए जा रही महिला की जान चली गई तो कहीं होली खेलने निकले युवक की जिंदगी खत्म हो गई।
विज्ञापन





डीसीएम की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल

कमरौली। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़ा मोड़ के पास डीसीएम की चपेट में आने से सुबेदार का पुरवा, बहुआ गांव निवासी अनवरी बानों (55) की मौत हो गई, जबकि उनके पति मोहम्मद वसीम (59) घायल हो गए।
विज्ञापन

वसीम के अनुसार वह साइकिल से पत्नी का उपचार कराने जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। गढ़ा मोड़ के पास डीसीएम की टक्कर से साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वाहन पलट गया। अनवरी बानों वाहन के नीचे दब गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनवरी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।मां की मौत की खबर मिलते ही बेटी नगीना बानो, शमा परवीन, शहर बानो और बेटे मोहम्मद नसीम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




झाड़ियों में मिला युवक का शव, पास मिली क्षतिग्रस्त बाइक

मुसाफिरखाना। जाखा शिवपुर निवासी सुनील वर्मा (30) का शव बुधवार सुबह लालगंज चौराहे के पास सड़क किनारे झाड़ियों में गड्ढे में मिला। पास ही उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। छोटे भाई सचिन वर्मा के अनुसार सुनील मंगलवार रात बाइक से मुसाफिरखाना जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से मौत हुई है।



एसयूवी की टक्कर से किसान की मौत

सिंहपुर। कैथागांव मजरे धीरापुर निवासी राज बहादुर तिवारी (80) की साइकिल चिलौली के पास एसयूवी की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह सत्संग में शामिल होने अंगुरी जा रहे थे।


सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

मुंशीगंज। भेंटुआ के नौगिरवा गांव निवासी सुरेश यादव (35) की बाइक मंगलवार शाम सुल्तानपुर के धम्मौर क्षेत्र के रसवाद गांव के पास सांड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार सुरेश अमेठी के परसावां गांव में निजी दुकान पर अलमारी बनाने का काम करते थे। वह अपने मित्र को पलिया गांव छोड़कर लौट रहे थे, तभी सड़क पर अचानक सांड़ आ गया और बाइक टकरा गई। घायल सुरेश को जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घर पहुंचते ही माता राजपती, पत्नी विमला देवी, भाई संदीप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


सड़क दुर्घटनाओं में आठ घायल

मुसाफिरखाना। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। कस्थुनी पश्चिम निवासी अंकुर मौर्य (18) बाइक से अलीगंज से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे साथ बैठे राज कुमार मौर्य (32) भी घायल हो गए। इसके अलावा वार्ड नंबर चार निवासी वासु जायसवाल बाइक से गिरकर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घटनाओं में पिछौरा निवासी साहिल (16), पिंडारा निवासी अंजली मौर्य (22), जमुवारी निवासी कविता मौर्य (21), धरौली निवासी महेश (26) और राम रायपुर निवासी हरीलाल (55) भी घायल हुए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।



एसयूवी की चपेट में आई बाइक, युवक घायल
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के दरपीपुर निवासी राकेश कश्यप की बाइक बुधवार को गौरीगंज–जगदीशपुर हाईवे पर खीचरन का पुरवा दयालापुर के पास एसयूवी की चपेट में आ गई। हादसे में राकेश घायल हो गए। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed