फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four injured including innocent in road accidents

सड़क हादसों में मासूम समेत चार घायल

Mon, 04 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four injured including innocent in road accidents
जायस/तिलोई (अमेठी)। तिलोई क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जायस थाना क्षेत्र मोहल्ला चौधराना निवासी गोविंद साहू (28) पेट्रोल पंप पर काम करता है। रविवार देर शाम वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। वह नौगजी चौराहे पर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचे एसएचओ उमेश कुमार मिश्र ने घायल को तत्काल सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। सीएचसी में हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना देर शाम मोहनगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार ग्राम सराय हेमंत जाफर गंज थाना जगदीशपुर निवासी मनोज कुमार रविवार देर शाम कहीं जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक शाहमऊ निवासी गुड्डू की बाइक से भिड़ गई। गुड्डू के साथ उसका पांच वर्ष का पुत्र वरुण भी था। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed