फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four cow shelters will soon be ready for abandoned cattle.

Amethi News: छुट्टा मवेशियों के लिए जल्द तैयार होंगे चार गोआश्रय स्थल

Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four cow shelters will soon be ready for abandoned cattle.
अमेठी। अन्नदाताओं को छुट्टा मवेशियों से होने वाली परेशानी को देखते हुए जिले में चार वृहद गोआश्रय स्थलों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। गोआश्रय स्थलों के निर्माण होने से बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशियों को संरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


छुट्टा मवेशियों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए जिले के चार तहसीलों में वृहद गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग की ओर से जिले में अस्थायी, वृहद, कान्हा उपवन, दो पंजीकृत व कांजी हाउस सहित सहित कुल 111 गोआश्रय स्थल संचालित हैं, जहां 16 हजार के करीब मवेशियों को संरक्षित किया गया है। चार नए वृहद गोआश्रय स्थलों के निर्माण होने से इनकी संख्या 115 हो जाएगी।
विज्ञापन

अमेठी तहसील क्षेत्र के टीकरमाफी, कोरारी लक्षनशाह, गौरीगंज के दखिनगांव व तिलोई के खारा में लगभग एक हेक्टेयर में गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। एक गोआश्रय स्थल में तीन सौ से साढ़े तीन सौ मवेशियों को संरक्षित किया जा सकेगा। एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गोआश्रय स्थल में चार पक्के सेड, एक भूसा गोदाम, स्टाफ रूम, मवेशियों को पीने के पानी के लिए टंकी, सबमर्सिबल के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए निर्माण के लिए शासन ने दो करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि आवंटित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोआश्रय स्थलों का निर्माण शुरू

सीवीओ जेपी सिंह ने बताया कि जिले की चारो गोआश्रय स्थलों के निर्माण शुरू हो गया है। इस वित्तीय वर्ष निर्माण पूरा हो जाएगा। जिसमें करीब 14 सौ मवेशियों को संरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed