{"_id":"5fce59d78ebc3ecf8b4b523c","slug":"four-corona-infected-patients-found-in-amethi-amethi-news-lko5536794173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में मिले चार कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में मिले चार कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले कई दिनों से इकाई में पहुंच गई है। रविवार देर शाम मिली 1,597 सैंपलों की रिपोर्ट में 1,593 निगेटिव तो चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
जिला प्रशासन को रविवार देर रात 1,597 सैंपलों की एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में चंदापुर, सोनारीकला, कासिमपुर तथा कमरौली के एक-एक लोग शामिल हैं।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,353 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
जिनमें से उपचार के बाद 3,208 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 32 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 113 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
डीएम ने बताया कि वर्तमान में पॉजिटिविटी की दर एक फीसदी से भी कम हो गई है। डीएम ने जिलावासियों से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।