फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four buses went on election duty, Gonda-Balrampur-Jaunpur service stopped

Amethi News: चुनाव ड्यूटी में गईं चार बसें, गोंडा-बलरामपुर-जौनपुर सेवा बंद

Sun, 07 Apr 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four buses went on election duty, Gonda-Balrampur-Jaunpur service stopped
अमेठी बस स्टेशन
अमेठी। सामान्य निर्वाचन लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय रोडवेज डिपो की चार बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई हैं। गोंडा-बलरामपुर और जौनपुर की सेवा बंद हो गई है। अमेठी-लखनऊ-मऊ-आजमगढ़ व प्रयागराज रूट की सेवा में कटौती हुई है। ऐसे में बस से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर आयोग की ओर से संसाधन जुटाने सहित अन्य तैयारियां तेज हैं। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाली फोर्स को लाने के लिए जैसे जैसे वाहनों की मांग आ रही है वाहनों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन व्यवस्था के लिए रोडवेज की बसों के साथ प्राइवेट बस को लगाया गया है। रोडवेज डिपो से चुनाव ड्यूटी के लिए चार बसों की मांग की गई थी। इस क्रम में डिपो की ओर से चार बसों को चुनाव ड्यूटी में भेज दी गई है। बीते दिनों गोंडा बलरामपुर, जौनपुर के लिए संचालित बस सेवाएं बंद हो गई हैं। अमेठी-लखनऊ-मऊ-आजमगढ़ तीन बसें व एक बस प्रयागराज रूट की सेवा में कटौती हो गई है।
विज्ञापन

अभी कई और रूट की बस सेवाएं प्रभावित होंगी
अभी और डिमांड डालने के बाद कई रूट की बस सेवाएं बंद एवं प्रभावित होगी। बस स्टेशन पर संचालन का कार्य देख रहे पूरनलाल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में चार बसों के जाने से उक्त रूट के यात्रियों को कुछ परेशानी तो आ रही है। आजमगढ़ रूट पर अमेठी डिपो के अलावा भी अन्य डिपो की बसें संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चुनाव संपन्न होने तक प्रभावित होगी सेवाएं
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव ड्यूटी संपन्न होने तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जैसे-जैसे बसों की डिमांड आ रही है बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा जा रहा है। अब तक चार बसें चुनाव ड्यूटी में गई हैं। उन्होंने बताया कि गोंडा बलरामपुर और जौनपुर की सेवा बंद हो गई है। अमेठी आजमगढ़ और प्रयागराज रूट की बसों में कटौती की गई है। चुनाव बाद नई बसें मिलने की उम्मीद है जो सेवाएं बंद हो रही है उनका संचालन कराया जाएगा।

वाहनों को अधिग्रहण के लिए भेजा जा रहा नोटिस
एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में करीब 600 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों को अधिग्रहण करने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजी जा रही है। चुनाव सकुशल संपन्न करने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। बताया कि रोडवेज की बसों का अधिग्रहण सीधे होता है। विभाग की ओर से प्राइवेट छोटे-बड़े वाहनों का ही अधिग्रहण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed