फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four BDCs, one head and 32 Gram Panchayat members were elected unopposed.

Amethi News: चार बीडीसी, एक प्रधान व 32 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 12 Feb 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four BDCs, one head and 32 Gram Panchayat members were elected unopposed.
अमेठी सिटी। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के 39 पदों के उपनिर्वाचन को लेकर प्रक्रिया आखिरी दौर में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार, ग्राम प्रधान के एक व ग्राम पंचायत सदस्य के 32 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। ग्राम प्रधान के एक पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए तीन महिला प्रत्याशी ताल ठोंक रही हैं।
विज्ञापन





मंगलवार को नाम वापसी प्रक्रिया के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अमेठी के सरायखेमा से शशि देवी, गौरीगंज के गुआवां से सुनीता, जगदीशपुर के देवकली से राजेश कुमार और तिलोई के अहुरी से गुलाम सरोज निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के 32 पद के लिए एक-एक नामांकन आने की वजह से सभी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इनमें सिंहपुर के तीन, शुकुलबाजार के एक, तिलोई के पांच, भेंटुआ के एक, भादर के एक, मुसाफिरखाना के चार, शाहगढ़ के तीन, बहादुरपुर के छह, अमेठी के दो, संग्रामपुर के तीन तथा जगदीशपुर व जामों ब्लॉक के एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान के दो रिक्त पद के लिए बहादुरपुर ब्लॉक के निगोहा से राजदेई और धनराज ने नामांकन पत्र जमा किया था। मंगलवार को धनराज की नाम वापसी के बाद राजदेई निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इसी तरह तिलोई ब्लॉक के अगवना गांव से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से दो ने मंगलवार को नाम वापसी कर लिया। अब अयोध्या प्रसाद, पंकज कुमार, भारत लाल, राजकुमारी, श्रीराम और सुशील कुमार ग्राम प्रधान पद के लिए एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य के एक पद जगदीशपुर-मुसाफिरखाना वार्ड संख्या तीन के लिए चार नामांकन पत्र जमा हुए थे। मंगलवार को प्रत्याशी दीपिका ने नाम वापसी कर ली। अब रीता सिंह, अनीता सिंह और अखिलेशा देवी के बीच डीडीसी पद को लेकर सीधी जंग है। बता दें कि उपनिर्वाचन की प्रक्रिया के तहत 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। 11 फरवरी को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया गया। इसके बाद मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का वितरण भी किया गया। अब जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान 19 फरवरी को और मतगणना 21 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed