{"_id":"610195938ebc3e66ef77cbfd","slug":"foundation-stone-of-smriti-s-house-will-be-laid-today-amethi-news-lko588901567","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रखी जाएगी स्मृति के मकान की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रखी जाएगी स्मृति के मकान की आधारशिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित मेदन मवई ग्राम पंचायत में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मकान की आधारशिला रखी जाएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम उनके पुत्र जोहर ईरानी के हाथों संपन्न होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाई व गणमान्य लोग बुलाए गए हैं।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि यदि वे चुनाव जीतेंगी तो जिला मुख्यालय पर मकान बनवाकर यहीं रहेंगी और लोगों के सुख-दुख की सहभागी बनेंगी।
इस दिशा में पहला ठोस कदम उठाते हुए उन्होंने 22 फरवरी को शहर से तीन किलोमीटर दूर स्थित मेदन मवई ग्राम पंचायत में 11 बिस्वा भूमि का बैनामा कराया था। 12.11 लाख रुपये में ली गई इस भूमि का बैनामा स्मृति की मौजूदगी में उनके नाम हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद से ही लोगों को उनके मकान का निर्माण होने का इंतजार था। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को मकान की आधारशिला रखी जाएगी। मकान का निर्माण शुरू होने से पूर्व दोपहर 12 बजे भूमि पूजन होगा।
भूमि पूजन स्मृति के पुत्र जोहर ईरानी के हाथों संपन्न होगा। बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के सभी बड़े नेताओं के साथ सक्रिय पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों को बुलाया गया है।