फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Former national secretary of Congress Seva Dal passed away

Amethi News: कांग्रेस सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय सचिव का निधन

Thu, 28 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Former national secretary of Congress Seva Dal passed away
जामों। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राजनारायण यादव की बुधवार सुबह हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जगदीशपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन




सूखी गांव के राजनारायण यादव (73) अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव रहे। उनकी मंगलवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन निजी अस्पताल जगदीशपुर ले गए। उपचार के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। शव घर पहुंचने के बाद शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राजनारायण के निधन पर गहरा दुख जताया।
विज्ञापन




उनके बेटे मनोज यादव को भेजे पत्र में लिखा कि पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए की गईं उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष छोटेलाल तिवारी, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, नरसिंह बहादुर सिंह, राजकरन त्रिपाठी, अखिलेश कुमार तिवारी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर पहुंच संवेदना जताई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed