फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Former MP Smriti Irani will come to Amethi today

Amethi News: आज अमेठी आएंगी पूर्व सांसद स्मृति इरानी

Mon, 26 May 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Former MP Smriti Irani will come to Amethi today
अमेठी सिटी। पूर्व सांसद स्मृति इरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही हैं। वह गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती गोष्ठी में शामिल होंगी और जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
विज्ञापन



करीब 364 दिन बाद अमेठी पहुंच रहीं स्मृति इरानी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। चुनावी पराजय के बाद यह उनका पहला अमेठी दौरा है, जिसे लेकर क्षेत्र में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं गोष्ठी में शामिल होंगी।
विज्ञापन



भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण की प्रतीक पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने समाज सेवा, न्याय और नारी सम्मान के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए थे। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed