फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   former gram pradhan misbehaved with BLO

मतदाता सूची सत्यापन में लगी बीएलओ से अभद्रता

Sat, 09 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
former gram pradhan misbehaved with BLO
गौरीगंज (अमेठी)। मतदाता सूची में फर्जी नाम शामिल करने का विरोध करने पर पूर्व प्रधान ने बीएलओ व सहयोग में लगे पति से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर बीएलओ ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के वीरशाहपुर मानमतीपुर मजरे भटगवां निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री फूलमती को बस्तीदेई गांव में बूथ लेवल अफसर की जिम्मेदारी दी गई है। बीएलओ अपने पति राम मिलन के साथ गांव में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पूर्व प्रधान पवन कुमार उपाध्याय ने सूची में परिवर्तन के लिए 62 नाम शामिल करने का दबाव बना रहे हैं। बीएलओ ने जब बिना साक्ष्य नाम शामिल करने से इन्कार किया तो पूर्व प्रधान ने उसे जातिसूचक गाली देते हुए अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान बीएलओ ने शुक्रवार को एसडीएम से शिकायत की और शनिवार को प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बीएलओ के अनुसार पूर्व प्रधान लगातार फोन पर नाम शामिल करने का दबाव बना रहे हैं और उसे मारने की धमकी दे रहे हैं।

बीएलओ ने एसडीएम व थाना प्रभारी से कार्रवाई के साथ उसके मतदाता सूची में नाम शामिल करने के कार्य से मुक्त करने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि बीएलओ की शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसडीएम संजीव कुमार मौर्या के सीयूजी नंबर पर कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed