{"_id":"64de63eb6f6f2a45560aae74","slug":"foreign-guests-met-children-by-saying-hello-how-are-you-amethi-news-c-96-1-ame1002-3575-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हैलो, हाउ आर यू ...कहकर बच्चों से मिले विदेशी मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हैलो, हाउ आर यू ...कहकर बच्चों से मिले विदेशी मेहमान
Thu, 17 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
विदेशी मेहमानों के संग बच्चे।
इन्हौना (अमेठी)। प्राथमिक विद्यालय, रामपुर पवारा में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक चार विदेशी मेहमानों का दल पहुंच गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता विदेशी बच्चों के बीच पहुंचकर हैलो, हाउ आर यू कहकर उनसे हाथ मिलाने लगे। बच्चों ने भी पलटकर जब फाइन का जवाब दिया तो विदेशी मेहमानों ने उन्हें गले लगा लिया।
सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर पवारा के बच्चों के चेहरे उसमें खिल उठे जब उन्होंने अपने बीच विदेशी मेहमानों को देखा। बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय रामपुर पवारा के छात्र अर्जुन रूपा प्रतिमा दीपाली आयुष आकाश एवं रितिक सहित अन्य बच्चों ने विदेशी मेहमानों का हाथ मिला कर स्वागत किया। विदेशी मेहमानों ने बच्चों को टॉफियां भी दी।
प्रधानाध्यापक धर्म राजकुंवरि सिंह ने बताया कि दोपहर में कुछ विदेशी मेहमान रास्ते से गुजर रहे थे। विद्यालय में बच्चों को देखकर रुके और बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते हुए बच्चों से बातचीत की। विदेशी मेहमानों ने शिक्षण कक्ष प्रधानाध्यापक कक्ष एवं रसोईघर को भी बारीकी से देखा। इस मौके पर शिक्षक गोधन सिंह शिक्षामित्र रंजना सिंह सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)