फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Food Safety Department team launched campaign in Amethi traders said samples taken daily to create pressure

Amethi: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चलाया अभियान, व्यापारी बोले- दबाव बनाने के लिए आए दिन लिया जाता नमूना

Thu, 18 Dec 2025 06:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 06:30 PM IST
सार

अमेठी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाया। व्यापारियों ने कहा कि दबाव बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग आए दिन नमूने भरता है। सामान बनाने वाली कंपनी व एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। छोटे व्यापारियों को परेशान किया जाता है।

विज्ञापन
Food Safety Department team launched campaign in Amethi traders said samples taken daily to create pressure
खाद्य सुरक्षा टीम ने चना का नमूना भरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उत्पाद बनाने वाली कंपनी व सप्लाई करने वाली एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। फुटकर सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों को परेशान किया जाता है। दबाव बनाने के लिए आए दिन नमूना लिया जाता है। 

विज्ञापन


विभाग की ओर से भुने चने में रंग की मिलावट की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने अलग-अलग दुकानों पर छापा मारा गया। चने का नमूना लेकर सात बोरी चना सीज किया गया। साथ ही जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक लगा दी गई। 

विज्ञापन

छोटे व्यापारियों को सिर्फ परेशान किया जाता

बृहस्पतिवार को व्यापारी अनुज कुमार ने कहा कि उनकी दुकान से नमूना ले गए हैं। हमारे यहां नमूने में कोई कलर नहीं मिला। भुने चने में हल्दी लगाई जाती है। बिहार व अन्य जिलों से ट्रकों से मॉल आता है। इसमें रंग आदि का प्रयोग होता है। उस पर कोई रोक नहीं लगाई जाती। एक दो बोरी लाकर फुटकर बेचने वाले हैं, सिर्फ छोटे व्यापारियों को परेशान किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी प्रिंसू गुप्ता ने बताया कि दबाव बनाने के लिए हमेशा अधिकारियों की ओर से नमूना लिया जाता है। परेशान और दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई होती है। कई अन्य व्यापारियों ने भी खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। 

छोटे व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सतीश शुक्ला ने कहा कि ठेला, खोमचा संग छोटे व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने दबाव बनाने आदि से इंकार किया। बताया कि गलत उत्पाद की बिक्री की रोकथाम को लेकर नमूना लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed