{"_id":"629e0eb82844587a83052400","slug":"follower-found-dead-in-suspicious-circumstances-in-gauriganj-police-station-amethi-news-lko633957257","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मेस में मृत मिला फॉलोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मेस में मृत मिला फॉलोवर
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय कोतवाली में पुलिस कर्मियों के लिए भोजन तैयार करने वाले फॉलोवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी रात दो बजे साथी फॉलोवर के जागने के बाद हुई। साथी फॉलोवर ने तत्काल मामले की जानकारी कोतवाल को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने फॉलोवर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी है। पीएम के बाद परिवारीजन शव को पैतृक गांव ले गए।
गोरखपुर जिले के बहुरीपार निवासी दीनानाथ यादव गौरीगंज कोतवाली में करीब तीन वर्ष से फॉलोवर के पद पर तैनात थे। मौजूदा समय वे कोतवाली के मेस में पुलिस कर्मियों के लिए भोजन बनाते थे। प्रत्येक दिन की भांति रविवार शाम उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए भोजन पकाया। रात करीब 11 बजे के बाद साथियों के साथ भोजन करके मेस में स्थित अपने कक्ष में सोने चले गये। साथी फॉलोवर राजकुमार भोर में जगा और सुबह के भोजन की तैयारियों में लग गया।
कुछ देर बाद वह दीनानाथ यादव के कक्ष में उन्हें जगाने गया। जब उन्हें जगाने लगा तो वह नहीं उठे। उसने तत्काल इसकी सूचना कोतवाल अंगद प्रताप सिंह को दी। सूचना मिलते ही वे तत्काल फॉलोवर के कमरे पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी गई। सूचना पर मृतक का बेटा दीपक अपनी मां के साथ थाने पहुंचा। पंचनामा के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसके बाद परिवारीजन शव लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।