फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fogging vehicle turns into ball of fire due to short circuit

Amethi News: शार्ट सर्किट से फॉगिंग वाहन बना आग का गोला

Sun, 07 Apr 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fogging vehicle turns into ball of fire due to short circuit
जायस (अमेठी)। पूरे रजामियां क्षेत्र में दवा का छिड़काव कर रही फागिंग मशीन में शार्ट सर्किट से आग लगने से वाहन आग का गोला बन गया। चालक ने भाग कर जान बचाई। मशीन व वाहन जलने से नगर पालिका का लाखों का नुकसान हो गया है। पालिका प्रशासन का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन

जायस नगर पालिका से शुक्रवार की देरशाम वाहन सहित फागिंग मशीन क्षेत्र के पूरे रजामियां गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गई थी। छिड़काव करते समय अचानक शार्ट सर्किट से पहले मशीन, फिर वाहन में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते वाहन चालक अनूप कुमार बच कर भाग निकला। चालक ने नगर पालिका व दमकल टीम को सूचना दी।
विज्ञापन

खबर पाकर जायस से फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा। आनन-फानन में दमकल टीम ने आग बुझाई। तब तक मशीन व वाहन जलकर नष्ट हो चुका था। ईओ रविंद्र मोहन का कहना है कि चालक वाहन पर मशीन चलाकर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। मशीन गर्म हो गई थी और उसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद वाहन भी चपेट में आ गया। दमकल टीम लेकर पहुंचे लीडिंग फायर मैन मो. शरीफ का कहना है कि मौके पर पहुंचे तो गाड़ी जल रही थी। आग बुझाई। प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हुआ कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed