फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog prevailed in the morning, relief came as soon as the sun came out.

Amethi News: सुबह छाया रहा कोहरा, धूप निकलते ही मिली राहत

Tue, 20 Jan 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed in the morning, relief came as soon as the sun came out.
 गौरीगंज शहर में सोमवार सुबह कोहरे के बीच गुजरते लोग। संवाद
अमेठी सिटी। माघ माह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और वाहनों की गति धीमी पड़ गई। हाईवे और संपर्क मार्गों पर छोटे वाहन बड़े वाहनों के पीछे चलते नजर आए। सर्द हवा के कारण ठंड और गलन का असर बना रहा। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली। इसके बाद बाजारों और कस्बों में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह के समय बाहर निकले लोग ठिठुरते दिखाई दिए। धूप निकलने के बाद लोगों ने रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी की। बच्चों ने खुले स्थानों पर खेलकूद किया। शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आई और गलन फिर महसूस होने लगी। इस कारण लोग जल्दी घर लौट गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा रह सकता है। दिन में धूप निकलने की संभावना है, मगर ठंड और गलन का असर बना रहेगा।
विज्ञापन






कोहरे से गेहूं की फसल को मिलेगा लाभ
एक तरफ जहां कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ वहीं गेहूं की फसल के लिए यह फायदेमंद है। कोहरे से फसल में विकास में तेजी आएगी। बार-बार सिंचाई करने से किसानों को राहत मिल सकती है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए जरी है। इससे गेहूं की फसल का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed