फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog increased the difficulty after the rain

Amethi News: बारिश के बाद कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

Thu, 05 Feb 2026 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fog increased the difficulty after the rain
अमेठी- मुंशीगंज मार्ग से कोहरे के बीच गुजरता स्कूली वाहन। - फोटो : अमेठी- मुंशीगंज मार्ग से कोहरे के बीच गुजरता स्कूली वाहन।
अमेठी सिटी। बारिश के बाद बदले मौसम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार देर रात से घना कोहरा छा गया, जो बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक बना रहा। हालात इतने खराब रहे कि दृश्यता सिमटकर लगभग दस मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। हाईवे पर आवाजाही धीमी रही और दुर्घटना की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

कोहरे और गलन ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। सुबह के समय दैनिक कार्यों पर असर पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। ठंड के कारण लोग घरों से निकलने में हिचकते दिखे। करीब 10 बजे सूर्य की किरणें निकलने पर कोहरा धीरे-धीरे छंटा। दोपहर में तेज धूप होने से छतों और खुले स्थानों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। हालांकि शाम ढलते ही धुंध और कोहरे का असर दोबारा दिखने लगा।
विज्ञापन

गेहूं के लिए वरदान, आलू-तिलहन को नुकसान
मौसम किसानों के लिए मिला-जुला साबित हो रहा है। किसान दिनेश कुमार, कृपा शंकर तिवारी और जंग बहादुर यादव ने बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के अनुकूल माना जा रहा है। वहीं आलू, तिलहन और दलहन की फसलों पर विपरीत प्रभाव की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से अभी राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरा छाए रहने और पछुआ हवा चलने के आसार बने हुए हैं। आने वाले दिनों में ठंड और गलन से राहत मिलने के संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed