फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog increased difficulty after rain

Amethi News: बारिश के बाद कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

Fri, 16 Feb 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fog increased difficulty after rain
बृहस्पतिवार को पड़ा घना कोहरा
अमेठी सिटी। फरवरी माह में भी मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वसंत पंचमी के बाद राहत की उम्मीद पर बुधवार को हुई बारिश ने पानी फेर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे की धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर धूप नहीं निकली। आसमान में बादल छाए रहे। बीते तीन दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है। सोमवार की रात व मंगलवार की रात बारिश हुई। बुधवार को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार सुबह कोहरा छाया। रहा। कोहरे के साथ ही पूरे दिन धुंध बनी रही। इससे लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आलू, मटर, सरसों के साथ सब्जी की फसलों में नुकसान होने की आशंका है तो गेहूं की फसल को बारिश से संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.0 व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 89 तो न्यूनतम 52 प्रतिशत रहीं। 1.4 किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलीं। बताया कि आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed