फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog in the morning, sunshine during the day and cold again in the evening

Amethi News: सुबह कोहरा, दिन में धूप शाम को फिर बढ़ी ठंड

Mon, 19 Jan 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine during the day and cold again in the evening
गौरीगंज शहर में रविवार सुबह कोहरे में गुजर रहे वाहन। संवाद
अमेठी सिटी। माघ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। दृश्यता कम रहने से हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहनों की गति धीमी रही। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह ठंड और गलन का असर बना रहा, जिससे लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन



करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद ठंड से कुछ राहत मिली। इसके बाद गौरीगंज समेत कस्बों और बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। लोग आवश्यक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन



मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित रहा। छोटे वाहन बड़े वाहनों के पीछे चलने को मजबूर दिखे। सर्द हवा के चलते बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



धूप निकलने के बाद बाजारों में रौनक लौटी। रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी के साथ बच्चों की चहल-कदमी भी बढ़ी। बच्चे खुले स्थानों पर धूप का आनंद लेते दिखे। शाम ढलते ही मौसम ने फिर करवट बदली। ठंड और गलन तेज हो गई। सर्द हवा चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। ठंड बढ़ने के कारण अधिकांश लोग जल्दी ही घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed