फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog and cold wind increased melting

Amethi News: कोहरा व सर्द हवा से बढ़ी गलन

Sun, 01 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fog and cold wind increased melting
गौरीगंज-अमेठी हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरता वाहन। -संवाद
अमेठी सिटी। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सर्द पछुआ हवा ने गलनभरी ठंड को और बढ़ा दिया है। दृश्यता बेहद कम होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। ठंड और कोहरे के कारण स्कूली बच्चों, कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




घने कोहरे के कारण गौरीगंज मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इस कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। ट्रक, बस, कार और दो पहिया वाहनों को कई जगहों पर रेंगते हुए देखा गया, जिससे यात्रा का समय काफी बढ़ गया। दिनभर पछुआ हवा की वजह से गलन बरकरार रही।
विज्ञापन



लोगों को घरों में अलाव और ब्लोअर के सहारे दिन बिताना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया है कि आने वाले दिनों में भी घने कोहरे का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। उधर, सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते सेहत के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed