फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Flying squad will monitor the expenditure of the candidates

Amethi News: प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी करेगा उड़नदस्ता

Sun, 30 Apr 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Flying squad will monitor the expenditure of the candidates
गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवार के खर्च पर निगरानी रखने के लिए उड़नदस्ता टीम गठित की गई है। आयोग के निर्देशानुसार चारों निकाय में वाहन व चालक समेत तीन-तीन मजिस्ट्रेट नामित करते हुए व्यय का अनुश्रवण कर रिपोर्ट देने को कहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोक रहे उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार आदि में व्यय करने के लिए अधिकतम नौ लाख रुपये की छूट दी है। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ढाई लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे। चुनाव के दौरान खर्च की गई धनराशि को निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में दर्ज करना होगा। जिसे गठित कमेटी को समय-समय पर जांच के लिए देना होगा। नगर पालिका परिषद में सभासद के उम्मीदवार दो लाख रुपये व नगर पंचायत में सभासद के उम्मीदवार 50 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

एडीएम एके सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद गौरीगंज में होम्योपैथिक डॉ. विवेक शास्त्री, अवर अभियंता राजकुमार श्रीवास्तव तथा आयुर्वेदिक डॉ. राजीव कुमार को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सभी को चालक समेत वाहन उपलब्ध कराते हुए सक्रिय रहकर निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में होम्योपैथिक डॉ. राजीव कुमार, अवर अभियंता राजेंद्र कुमार व आयुर्वेदिक डॉ. विकास मोहन को मजिस्ट्रेट नामित कर उड़नदस्ता टीम की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अमेठी में होम्योपैथिक डॉ. सुनील कुमार, अवर अभियंता अवधेश कुमार श्रीवास्तव तथा आयुर्वेदिक डॉ. लोकेश कुमार को उम्मीदवारों के खर्च का अनुश्रवण करने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका परिषद जायस में होम्योपैथिक डॉ. दिनेश कुमार, जेई विनोद कुमार सिंह व आयुर्वेदिक डॉ. संजय मौर्य उम्मीदवारों के खर्च का अनुश्रवण कर रिपोर्ट देंगे। यदि कोई प्रत्याशी चुनाव में खर्च धनराशि को कम दिखाएंगे और जांच में ज्यादा मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed