फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Flaws found in the maintenance of cattle, lawsuit against EO Gauriganj

Amethi News: गोवंश के रखरखाव में मिली खामी, ईओ गौरीगंज पर मुकदमा

Thu, 24 Aug 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in the maintenance of cattle, lawsuit against EO Gauriganj
अमेठी। गो संरक्षण केंद्रों की खराब व्यवस्था मिलने पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के निरीक्षण में गोसंरक्षण केंद्र में कई कमियां मिलने के बाद गौरीगंज नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम अर्पित गुप्ता ने दो दिन पहले जामो रोड स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। उस वक्त वहां पर पानी भरा हुआ था। बुधवार को गौरीगंज के एसडीएम को मौके पर भेजा गया लेकिन, स्थिति जस की तस मिली।
विज्ञापन

इसके बाद उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश पाठक के नेतृत्व में टीम गो संरक्षण केेंद्र पहुंची। वहां पर पाया गया कि 41 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। उनके रहने के लिए न तो पर्याप्त स्थान है और न ही पर्याप्त शेड। इससे वहां पर संरक्षित किए गए गोवंश के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई। इसके बाद गौरीगंज कोतवाली में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, नगर पालिका परिषद के ईओ अवनीश कुमार शुक्ल का कहना है कि इस बारे में हमें जानकारी नहीं है। गोसंरक्षण केंद्र अलग शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले जगदीशपुर, अमेठी व संग्रामपुर में भी गोसंरक्षण केंद्रों में लापरवाही पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed