फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five trains including Kashi Vishwanath Express canceled

Amethi News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें निरस्त

Sat, 01 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five trains including Kashi Vishwanath Express canceled
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ व आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस और अप व डाउन लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर तथा रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। इसके अतिरिक्त आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से गौरीगंज आई। साथ ही नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ।
विज्ञापन



वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को निरस्त रहा। इस ट्रेन से दिल्ली के लिए पहले से आरक्षित टिकट बुक करवा चुके यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद अपना टिकट निरस्त करवाना पड़ा। कुछ यात्रियों को मजबूरी में भीड़ के बीच पद्मावत एक्सप्रेस व जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस का भी संचालन निरस्त रहा। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर का संचालन निरस्त होने से छोटे स्टेशन सहित प्रयागराज संगम के तो रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के निरस्त होने से जौनपुर सहित अन्य स्टेशन के यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ के बजाय रायबरेली तक हुआ तो आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से गौरीगंज पहुंची। हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ढाई घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल व नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से गौरीगंज पहुंच कर रवाना हुई। अन्य ट्रेनें भी 40 मिनट से लेकर एक घंटे देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनें कुछ विलंब से संचालित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed