फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five thousand people craved water due to power cut

Amethi News: चार घंटे की बिजली कटौती से पानी को तरसे पांच हजार लोग

Mon, 29 Apr 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people craved water due to power cut
अमेठी सिटी। तहसील रोड फीडर पर खंभे लगाने व तार बदलने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह सात बजे से बिजली कटौती की गई। वहीं दोपहर एक के बजाय 11 बजे ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। चार घंटे की कटौती में ही करीब पांच हजार लोग परेशान हो गए। सुबह सोकर उठे लोगों को पानी तक के लिए तरसना पड़ गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह सात बजे बिजली कटौती के बाद जिला मुख्यालय में आराम से सोकर उठने वालों को पानी की कमी झेलनी पड़ी। बिजली न आने से कुछ देर बाद घरों की टंकी खाली हो गई। ऐसे में लोगों को बाल्टी लेकर नल ढूंढ़ना पड़ा।
विज्ञापन


असैंदापुर पावर हाउस के अवर अभियंता रिषि गुप्ता ने बताया कि स्टेशन रोड के आसपास बिजली के खंभे लगाए जाने थे। कुल 20 में से सात ही खंभे लग पाए थे। इसी दौरान जमीन में गड्ढा खोदने वाली हाइड्रा मशीन खराब हो गई जिससे कार्य बीच में ही रोकना पड़ गया। ऐसे में करीब 14 खंभे लगाने से रह गए हैं जिन्हें फिर से वक्त लेकर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed