फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five temples will be renovated with Rs 14.5 crore

Amethi News: 14.5 करोड़ से पांच मंदिरों का होगा कायाकल्प

Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Five temples will be renovated with Rs 14.5 crore
अमेठी सिटी। पर्यटन को बढ़ावा देने के जिले के पांच मंदिरों का 14.5 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। जारी राशि से मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी संग पयर्टन से जुड़ी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन



जिला पर्यटन सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का विकास करना है, बल्कि पर्यटकों को आकर्षित कर स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा देना है। बताया कि उपरोक्त स्थलों के चयन के लिए जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को शासन को भेजा गया था, जिसके बाद पर्यटन विभाग से स्वीकृति प्राप्त हुई है। कहा कि स्थानीय सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन






पर्यटन विकास की स्वीकृत परियोजनाएं
1. हिंगलाज भवानी मंदिर दादरा मुसाफिरखाना : 62 लाख रुपये से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिर परिसर का होगा समग्र विकास।
2. श्री मुकुटनाथ मंदिर ग्राम ताला : 59.16 लाख रुपये से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का सृजन व सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।
3. मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक : 1086.21 लाख रुपये से ऐतिहासिक साहित्यकार की स्मृति को संरक्षित कर आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा।
4. परम संत सतगुरु कबीर साहेब का बैठका : 99.10 लाख रुपये से संतकबीर की आध्यात्मिक विरासत को सहेजने की पहल।
5. बाबा दुर्लभ दास, ग्राम धर्में : 94.03 लाख रुपये से धार्मिक पर्यटन के अंतर्गत विकसित किया जाएगा स्थल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed