{"_id":"65b7fa2fe245a522d10e2d64","slug":"five-km-interlocking-will-cost-rs-3-crore-amethi-news-c-96-1-ame1003-112790-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच किमी की इंटरलॉकिंग में खर्च होंगे तीन करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच किमी की इंटरलॉकिंग में खर्च होंगे तीन करोड़ रुपये
Tue, 30 Jan 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पांच किमी इंटरलॉकिंग कार्य में नगर पालिका की ओर से तीन करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। जायस नगर पालिका की ओर से करीब पांच किमी के इंटरलॉकिंग के 54 कार्य कराए जाने हैं। जिसे तीन माह के अंदर पूरा करना है।
नगर पालिका जायस में कुल 25 वार्ड हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन ने बताया कि इंटरलॉकिंग में ज्यादातर उन वार्डों को जोड़ा गया है जो सीमांकन के बाद गांव से शहर में आए हैं। ऐसे में 90 फीसदी कार्य ज्यादा पिछड़े क्षेत्रों में कराया जाएगा। इंटरलॉकिंग से पहले अधिकांश जगहों पर कच्चे रास्ते हैं। जहां बरसात के दिनों में आवागमन में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में इंटरलॉकिंग कार्य के बाद लोगों को अच्छा रास्ता मिल जाएगा। इसी के साथ करीब सात साल पुराने कुछ अन्य रास्ते भी इसमें शामिल किए गए हैं, जहां पहले इंटरलॉकिंग व खड़ंजा बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में उसकी स्थिति अच्छी नहीं है। इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों में मिट्टी भरान व नाली बनाने का कार्य भी इसी धनराशि में किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नगर विकास के सभी कार्य शुरू किए जाएंगे।