फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five houses and goods burnt in the fire

Amethi News: आग से पांच मकान और सामान जला

Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Five houses and goods burnt in the fire
जामों/फुरसतगंज (अमेठी)। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शॉर्ट सर्किट से पांच मकानों में आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकानों में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन



क्षेत्र के शिवपुर मजरे लोरिकपुर में बृहस्पतिवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से चार घरों में रखा सामान जल गया। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शिवचरन सरोज के कच्चे घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय घर के लोग सो रहे थे और जब तक उन्हें जानकारी हुई, तब तक घर का सामान जल गया। शिवचरन ने बताया कि आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



आग की चपेट में आकर दीपक, पवन और सूरज के घर का सामान जल गया। लेखपाल मुस्ताक अहमद ने मौके पर पहुंचकर आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके अलावा, फुरसतगंज क्षेत्र के मझीटा मजरे पीढ़ी में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने से कुसमा देवी की कच्ची कोठरी जल गई। यहां भी लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी। इसके अतिरिक्त तहसील गौरीगंज के पीछे बैजनाथ तिवारी के गेहूं के खेत में भी शुक्रवार को आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंच इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed