फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five employees found absent, salary withheld, notice

Amethi News: अनुपस्थित मिले पांच कर्मी, रोका वेतन, नोटिस

Tue, 16 Jul 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Five employees found absent, salary withheld, notice
बीडीओ कार्यालय संग्रामपुर का निरीक्षण करते सीडीओ सूरज पटेल। स्रोत-विकास भवन।
अमेठी सिटी। विकास कार्यों को गति देने के साथ ही संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के लिए सोमवार को सीडीओ अचानक संग्रामपुर ब्लॉक पहुंच गए। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय व परिसर का निरीक्षण कर पत्रावलियों के रख-रखाव समेत योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान अनुपस्थित मिले पांच कर्मियों का वेतन बाधित करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सीडीओ सूरज पटेल सोमवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय संग्रामपुर का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई के साथ अभिलेखों का रख-रखाव भी देखा। सफाई व पत्रावलियों का रख-रखाव व्यवस्था समुचित न मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


इस दौरान कनिष्ठ लिपिक अभिषेक सिंह, जेई एमआई अजीत सिंह राठी, तकनीकी सहायक गिरीश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह व ईश्वर मौर्य अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन/मानदेय अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा व लेखा सहायक मनरेगा और अन्य को निर्देशित किया गया कि किसी भी श्रमिक का भुगतान विलंबित न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाए एवं समय-समय पर मस्टर रोल निर्गत होता रहे। सभी ग्राम पंचायतों में हर दिन कम से कम एक काम चलता रहे, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाए।


सीडीओ ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत मांग के सापेक्ष श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया जाए। इस पर विशेष प्राथमिकता दी जाए। वन महोत्सव के तहत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति भी सुनिश्चित करें। इस मौके पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed