फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   First group of workers leaves for jobs in Israel

Amethi News: इस्राइल में नौकरी के लिए श्रमिकों का पहला दल रवाना

Mon, 01 Apr 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
First group of workers leaves for jobs in Israel
लखनऊ में आयोजित कौशल दक्षता में जिले के 41 श्रमिक हुए हैं उत्तीर्ण
विज्ञापन

अलग-अलग दिनों में इस्राइल के लिए उड़ान भरेंगे श्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। निर्माण श्रमिक के रूप में इस्राइल में कार्य करने को इच्छुक लोगों की कौशल दक्षता के बाद 41 लोग पास हुए हैं। जिसमें से दो श्रमिकों का एक दल इस्राइल के लिए जिले से रवाना हो गया है। जिसमें बाजार शुकुल क्षेत्र के इक्काताजपुर निवासी जय सिंह व सिंहपुर क्षेत्र के चिलौली निवासी अतुल कुमार शुक्ला शामिल हैं।दिल्ली स्थित वर्कशॉप में हिस्सा लेने के बाद यह एयरपोर्ट से इस्राइल के लिए उड़ान भरेंगे।
जिले में श्रम विभाग के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के आवेदन मांगे गए थे। सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव ने बताया कि इस्राइल में काम करने के लिए 21 से 45 वर्ष उम्र के श्रमिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जो सेरेमिक टाइल लगाने, प्लास्टरिगं वर्क, फ्रेमवर्क शटरिंग कारपेंटर, आयरन वेंडिंग का कार्य करने में कुशल हों। श्रमिकों के लिए दो से तीन साल का कार्य अनुभव मांगा गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के अलीगंज में दो चरणों में श्रमिकों का टेस्ट लिया गया। पहली बार में 13 व दूसरी बार में 28 श्रमिक टेस्ट में पास हुए हैं। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में सभी 13 श्रमिकों की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं दूसरे चरण में 28 में से 23 का मेडिकल, 21 का पुलिस वेरीफिकेशन व 11 का पासपोर्ट बन गया है। श्रमिकों को प्रतिमाह 1,37,260 रुपये वेतन दिया जाएगा। कंपनी की ओर से रहने की व्यवस्था की जाएगी, जबकि खाने का इंतजाम श्रमिक को खुद ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed