{"_id":"660b04a8169a560faf0e17d4","slug":"fire-started-due-to-short-circuit-10-bigha-wheat-crop-burnt-amethi-news-c-96-1-ame1002-116169-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जली
Tue, 02 Apr 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस के टड़िया व तिलोई के चेतरा बुजुर्ग गांव में हुई आग की घटना
पीड़ितों ने शासन से लगाई मदद की गुहार, जर्जर तार बदलने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जायस/ तिलोई/फुरसतगंज (अमेठी)। शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं अलग-अलग गांवों में पांच घर आग से जल गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
कोतवाली क्षेत्र के टड़िया गांव में सोमवार दोपहर तेज हवा के बीच गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा के चलते विद्युत प्रवाह शुरू होने से गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से चिन्गारी फैल गई। जिससे देखते ही देखते किसान कासिम, सूबेदार व सिराज की गेहूं की लगभग तीन बीघे फसल जल गई। स्थानीय लोगों के सूचना देने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की टीम नही पहुंची। स्थानीय लोगों ने ही जैसे तैसे आग पर काबू पाया। वहीं कुछ लोगों का कहना है की जर्जर तार की शिकायत बिजली विभाग में कई बार कर चुके हैं लेकिन, अभी तक जर्जर तार को बदला नहीं गया।
तिलोई क्षेत्र के चेतरा बुर्जुग गांव में सोमवार दोपहर शाॅर्ट सर्किट से लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के रहने वाले किसान शोभनाथ मौर्य के खेत के बगल एचटी लाइन का ट्रांसफार्मर रखा है। किसान के अनुसार तार काफी ढीले थे। दोपहर में तेज हवा चलने के कारण तेज शॉर्ट सर्किट हुई। जिससे शोभनाथ के खेत से आग शुरू हुई। लपटें तेज होने से पड़ोस के महादेव, जगपाल, मुन्नूलाल, साधू लाल, हीरालाल, बाबूलाल, दीनानाथ व बाबू के खेतों का गेहूं जल कर राख हो गया। ग्राम प्रधान मोनू जायसवाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड व तहसील मुख्यालय पर घटना की सूचना दी गई है। मामले में तहसीलदार अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच कर आख्या देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसानों की आर्थिक सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
आग से जली गेहूं की दो बीघा फसल
फुरसतगंज क्षेत्र में जमालपुर रामपुर ग्राम पंचायत के पूरे जालिम गांव में आग से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव के प्रेम कुमार के खेत की मेड़ पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। जिसमें प्रेम कुमार निवासी पूरे बादे सिंह की पांच बिस्वा में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रेम पाल के खेत के बगल स्थित खेत अवधेश कुमार, राम लखन, सीताराम आदि के खेत में भी खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी संस्थान के फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र यादव ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील भेजी।
अज्ञात कारणों से घर में लगी आग
जायस। कोतवाली क्षेत्र के खरौली गांव में सोमवार की दोपहर आग की लपटों से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया मौके पर स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खरौली गांव निवासी धर्मराज ने बताया की वह मंडी जायस में पल्लेदारी का कार्य करता है। दोपहर के समय परिजनों ने आग लग जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचा तो आग की लपटों से घर जल रहा था। स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। धर्मराज की छह बेटियां हैं, अभी किसी की शादी नहीं हुई है। बताया कि घर के साथ ही खाने का सामान भी जल गया है, जिससे हजारों का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। (संवाद)
आग से चार घरों के छप्पर जले, दो मवेशी भी झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के दक्खिन गांव क्यार निवासी राम बहादुर के छप्पर में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। छप्पर के नीचे बंधी हुई दो बकरी झुलस गईं। उस समय घर वाले सरसों पीटने खलिहान गए थे। ग्रामीणों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। तब तक आग ने संदीप, मनोज व साहब लाल के छप्पर को अपने चपेट में ले लिया। जिससे छप्पर के नीचे रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस बीच अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई। टीम ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया है। तहसील प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।