{"_id":"67830afdebb66e3b3e00a7d1","slug":"fire-broke-out-under-suspicious-circumstances-four-houses-burnt-amethi-news-c-96-1-ame1002-132974-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में लगी आग, चार घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में लगी आग, चार घर जले
Sun, 12 Jan 2025 06:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में संदिग्ध हालात में शनिवार को कच्चे मकान में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक चार घरों का सामान जल गया।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में दोपहर में अचानक श्रीराम वर्मा के छप्परनुमा मकान में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए काबू पाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान आग की लपटों ने विजय निषाद, शिवकुमार निषाद और उम्मददीन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों घरों का सामान जल गया।
सूचना देने के बावजूद करीब दो घंटे तक फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के रहने वाले मोहित गुप्ता ने बताया कि श्रीराम वर्मा के मकान से आग शुरू हुई और तीन और मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। सूचना के बाद गांव पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर काबू पाया जा चुका है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।