फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire broke out on the side of the highway, controlled after three hours

Amethi News: हाईवे के किनारे लगी आग, तीन घंटे बाद काबू

Thu, 23 Apr 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 23 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the side of the highway, controlled after three hours
भेंटुआ के नौगिरवा गांव में लगी आग। - फोटो : संवाद
मुंशीगंज। भेटुआ के नौगिरवा गांव में बुधवार दोपहर अमेठी–सुलतानपुर हाईवे के किनारे बांस की कोठ में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बांस के फटने से आग तेजी से फैल गई और पास खड़ा हरा आम का पेड़ भी इसकी चपेट में आ गया। आग की वजह से कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल और पाइप के सहारे लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग में टिकरी निवासी मनोज सिंह की गेहूं की फसल जल गई। नौगिरवा निवासी सुरेश सिंह की बांस की कोठ और सिंचाई की पाइपें भी नष्ट हो गईं।
विज्ञापन


अमेठी से सुलतानपुर जा रहे सुमित शुक्ला की सीएनजी कार आग की चपेट में आ गई, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से उसे बचा लिया। घटना के दौरान राजमार्ग पर लोगों की भीड़ लगने से जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर कुछ ग्रामीणों में नाराजगी भी दिखी। एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित लोगों को सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed