{"_id":"68d0481534578fe60a00c497","slug":"fire-breaks-out-in-bakery-warehouse-due-to-short-circuit-amethi-news-c-96-1-ame1002-148912-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शॉर्ट सर्किट से बेकरी गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शॉर्ट सर्किट से बेकरी गोदाम में लगी आग
Mon, 22 Sep 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के टीकरमाफी बाजार स्थित दुकान में लगी आग। स्त्रोत : स्थानीय नागरिक
संग्रामपुर। टीकरमाफी बाजार निवासी बेकरी थोक व्यापारी महबूब आलम के गोदाम और ऑफिस में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। फायर कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में लगभग 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
महबूब आलम ने बताया कि सुबह अचानक गोदाम और ऑफिस से आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। करीब ढाई घंटे के बाद गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाई गई।
पीड़ित के मुताबिक आग से लाखों रुपये का माल जल गया। हादसे के सदमे से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें भादर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फायर स्टेशन ऑफिसर शिवदरस ने बताया कि सुबह 6:05 बजे घटना की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। प्रारंभिक जांच के अनुसार शॉर्ट सर्किट से ऑफिस के काउंटर के पास आग लगी थी। उन्होंने बताया कि गोदाम के अंदर तापमान और धुआं अधिक होने से आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई। विभागीय स्तर पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।