फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   FIR will be lodged against illegal coaching institutes

Amethi News: अवैध कोचिंग संस्थानों पर दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 19 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against illegal coaching institutes
अमेठी सिटी। बिना पंजीकरण और नवीनीकरण के संचालित हो रहीं कोचिंग संस्थाओं पर माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्रवाई के मूड में आ गया है। विभाग की ओर से कोचिंग संस्थानों को पंजीकरण करवाने का अंतिम सात दिन का मौका दिया गया है। सात दिन बाद जांच अभियान में बिना मान्यता संचालित पाए जाने पर केस दर्ज करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि कुछ कोचिंग संस्थाएं बिना पंजीकरण के चल रही हैं। कई ने पंजीकरण के बाद निर्धारित संख्या से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश दे रखा है और कुछ ने समय पर नवीनीकरण नहीं कराया। ऐसे संस्थानों को सात दिन में नियमों का पालन करना होगा। यदि किसी क्षेत्र में अवैध कोचिंग संचालित हो रही है तो इसकी सूचना तहसील स्तर पर नामित प्रभारी या ईमेल से दी जा सकती है।
विज्ञापन



गौरीगंज क्षेत्र के लोग अनिल कुमार रविया के मोबाइल नंबर 7007450377 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। तिलोई क्षेत्र के लोग विनोद कुमार पाण्डेय के मोबाइल नंबर 7905625819 पर संपर्क कर सकते हैं। अमेठी क्षेत्र के लोग रत्नेश सिंह के मोबाइल नंबर 8099231073 पर सूचना दे सकते हैं और मुसाफिरखाना क्षेत्र के लोग सुनील कुमार विश्वकर्मा के मोबाइल नंबर 9574121882 पर शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी rmsaamethi@gmail.com पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। कहा कि निरीक्षण में अपंजीकृत कोचिंग संचालित पाई गई तो संबंधित संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed