फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fir lodge

कोरोना वायरस के संबध में भ्रामक पोस्ट पर केस दर्ज

Thu, 26 Mar 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
fir lodge
गौरीगंज (अमेठी)। सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस संक्रमण की गलत व भ्रामक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने बीट दरोगा की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पोस्ट करने वाले युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दुबई से आए मोहनगंज थाने के एक युवक को 22 मार्च की देर शाम बीमार होने के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसे भर्ती कराए जाने के दो दिन बाद विकास सिंह सहारा नाम से संचालित फेसबुक आईडी पर इससे जुड़ी एक भ्रामक पोस्ट डाली गई।
विज्ञापन

पोस्ट में लिखा गया था ‘बड़ी खबर अमेठी कोरोना वायरस का नया मामला आया सामने’ थाना मोहनगंज के हरिहरपुर गांव में एक व्यक्ति को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने लिया अपने कब्जे में। परसों ही सऊदी अरब से आया था घर। उसका छोटा भाई घर से फरार’ पोस्ट सार्वजनिक होने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बुधवार को युवक की जांच रिपोर्ट में उसमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। रिपोर्ट आने के बाद बुधवार देर शाम बीट दरोगा अजय पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट का केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पोस्ट करने वाले युवक की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।

सोशल मीडिया की निगरानी शुरू
एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस संक्रमण की गलत/भ्रामक के साथ अपुष्ट खबरों की निगरानी की जा रही है। भ्रामक खबर पोस्ट करने वालों के खिलाफ केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed