फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fir

पूर्व प्रधान व सचिव पर केस दर्ज

Thu, 11 Feb 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
fir
अमेठी। मुसाफिरखाना ब्लॉक के नेवादा गांव में अन्त्येष्टि स्थल तथा सामुदायिक शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतना ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को भारी पड़ा। निरीक्षण में धांधली उजागर होने पर एडीओ पंचायत ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ मुसाफिरखाना कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नेवादा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर छह फरवरी को डीपीआरओ श्रेया मिश्र ने निरीक्षण किया था। जांच के दौरान बिना एमबी कराए अंत्येष्टि स्थल निर्माण का भुगतान कराने, सामुदायिक प्रसाधन भवन निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री का प्रयोग करने समेत कई खामियां प्रकाश में आई थी। इस पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा। सचिव के जवाब से संतुष्ट न होने पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत अखिलेश प्रसाद श्रीवास्वत को तत्कालीन ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत ने तत्कालीन ग्राम प्रधान घनश्याम पांडेय व पंचायत सचिव नरेंद्र सिंह के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितता बरतने तथा शासकीय धन का दुरुप्रयोग करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed