फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fighting between two parties, firing, three injured in Mirzagarh village

Amethi News: मिर्जागढ़ गांव में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, तीन घायल

Mon, 08 Jan 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties, firing, three injured in Mirzagarh village
मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे राम सिंह मिर्जागढ़ गांव में घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी।
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के रामसिंह का पुरवा मजरे मिर्जागढ़ गांव में शनिवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। गोली लगने से एक पक्ष से दो तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालात नाजुक बनी हुई है। जिन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रात में एसपी व एएसपी ने घटना स्थल का जायजा किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने नौ के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राज कुमार सिंह उर्फ राजबल व जहीर के बीच शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे विवाद हो गया था। आरोप है कि पुलिस से मुखबिरी करने की आशंका को लेकर रामकुमार सिंह, अनिल सिंह, त्रिभुवन सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह व जगदीशपुर के नसीराबाद गांव निवासी रंजीत कोरी के साथ गांव निवासी जहीर के घर पहुंच गए। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि स्वयं को घिरा देख जहीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से रंजीत व शैलेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गए। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की जिसमें जहीर घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रंजीत व शैलेंद्र प्रताप सिंह की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। जहीर को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद व फायरिंग की सूचना पर रात में ही एसपी डॉ. इलामारन जी व एएसपी हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ कार्रवाई की जा रही है।

इनपर दर्ज हुआ केस
पुलिस ने राजकुमार सिंह उर्फ राजबल की तहरीर पर जहीर, सद्दाम समेत एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर में बताया कि मुखबिरी के बारे में पूछने पर गालियां देते हुए धमकी दी, बाद में फायरिंग शुरू कर दी। जबकि जहीर की तहरीर पर राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, त्रिभुवन सिंह, शैलेश प्रताप सिंह, रंजीत समेत एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने मुखबिरी के चलते मारपीट की बात कही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में पहले से ही आपसी रंजिश चल रही थी।

बंदूक व दो के साथ तीन गिरफ्तार

तिलोई (अमेठी)। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मौके से डबल बैरल टूटी हुई बंदूक, दो कारतूस बरामद करने के बाद पुलिस ने रविवार को बहुआ मोड़ के पास एक पक्ष के सद्दाम व जहीर को गिरफ्तार कर लिया। सीएचसी तिलोई के पास दूसरे पक्ष के रामकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस तीनों का चालान कोर्ट में भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।


आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसपी डॉ इलामारन जी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। घटना में शामिल दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed