फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fight between wedding guests and villagers, five detained

Amethi News: बरातियों और ग्रामीणों मं मारपीट, पांच हिरासत में

Wed, 06 Mar 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fight between wedding guests and villagers, five detained
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव सोमवार की रात बरात के दौरान मारपीट होने पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। विवाद शांत होने के बाद वैवाहिक रस्म पूरी हुई। सोमवार की शाम दयाराम जोरिया के घर बरात आई। बरात में बच्चों के मिठाई खाने को लेकर ग्रामीण और बरातियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच बरातियों ने एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। तभी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बरातियों से मारपीट शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने पांच बरातियों को हिरासत में लिया। जिनका शांति भंग के अंदेशा में चालान किया। विवाद शांत होने के बाद शांतिपूर्वक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामूली बात पर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई थी। पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

शादी में मारपीट का वीडियाो वायरल
अमेठी। शहर के किठावर मार्ग स्थित एक मैरिज लॉन में बरात आई थी। मामूली बात को लेकर बारातियों एवं ग्रामीणों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर फोर्स भेजी गई। उन्होंने बताया कि इसके संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed