फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fertilizer not available even after standing in queue the whole day

Amethi News: दिनभर कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रही खाद

Thu, 23 Nov 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 23 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer not available even after standing in queue the whole day
अमेठी। गेहूं की बोआई चल रही है और किसानों को दो-दो बोरी डीएपी खाद के लिए पूरे दिन लाइन में लगना पड़ रहा है। शाम तक खड़े रहने के बाद भी खाद न मिलने पर खाली हाथ लौटना पड़ता है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

धान की फसल की कटाई के बाद किसान गेहूं की बोआई की तैयारी में लग गए हैं। अच्छे उत्पादन की चाह में किसान डीएपी खाद के लिए भोर से ही इफको केंद्र के बाहर लंबी लाइन लगाने को मजबूर हो रहे हैं। शाम तक कतार में लगे रहने के बावजूद खाद नहीं मिलने से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ऐसे में कई किसान निजी उर्वरक की दुकानों से ऊंचे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


किसानों का छलका दर्द
शाहगढ़ ब्लॉक के गरथोलिया गांव निवासी किसान मनोज का कहना है कि उन्हें एक बोरी डीएपी खाद की जरूरत है। इसके लिए वे दो दिन से इफको केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। दिनभर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल सकी है। बुधवार को तीसरे दिन इस उम्मीद में लाइन में लगे हैं कि खाद मिल सकेगी। वहीं, परशुरामपुर गांव निवासी किसान देव कुमार शुक्ला, ताला निवासी सुरेश तिवारी ने कहा कि उन्हें दो बोरी खाद की जरूरत है। दो दिन लाइन में लगने के बाद बिना खाद के लौटना पड़ रहा है। सैंठा गांव निवासी शिव भवन व पूरे हिम्मतगढ़ सैंठा निवासी सुरेंद्र ने कहा कि उन्हें एक बोरी खाद के लिए दो दिन से इफको केंद्र आ रहे हैं। अभी तक खाद नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण से निरस्त हुई टोकन व्यवस्था

इफको क्षेत्राधिकारी शिशु पाल के अनुसार, पहले खाद वितरण के लिए टोकन की व्यवस्था लागू की गई थी। टोकन मिलने के बाद किसान केंद्र पर नहीं आ रहे थे, ऐसे किसान यह मान लेते थे कि उन्हें तो अब खाद मिलनी ही है। ऐसे में अन्य किसानों को परेशान होना पड़ता था। इसलिए टोकन व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।



खतौनी की जांच में हो रही देरी
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह के अनुसार, किसानों को खाद वितरित करने के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया गया था। किसानों की खतौनी की जांच करने में हो रही देरी के चलते केंद्र पर लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed