{"_id":"67ba13eaa8802c6711072b86","slug":"fauji-handa-kathaura-team-won-the-first-match-amethi-news-c-96-1-ame1009-135352-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फौजी हांडा कठौरा टीम ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फौजी हांडा कठौरा टीम ने जीता पहला मैच
Sat, 22 Feb 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरौली (अमेठी)। क्षेत्र के कठौरा महुआ बोझ में आयोजित मदरसा नुरुल इस्लाम क्रिकेट क्लब नाइट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार देर शाम सपा नेता मोहम्मद मासूम व आमिर फौजी ने किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने छह ओवरों के क्रिकेट मैच में भाग लिया।
यह टूर्नामेंट चार दिनों का है। पहले दिन खेले गए मैच में फौजी हांडा कठौरा इलेवन की टीम ने महुआ बोझ की टीम को 17 रनों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मैच में टिकरहुवां बाराबंकी इलेवन ने कठौरा प्रथम टीम को हरा दिया। इसी प्रकार बतिया इलेवन व मुजीमाबाद टीम के खिलाड़ियों के बीच मैच खेला गया, जिसमें मुजीमाबाद की टीम विजेता रही।
चौथा मैच लाल का पुरवा व हसनगंज टीम के बीच खेला गया, जिसमें लाल का पुरवा टीम ने जीत हासिल की। आयोजक अकमल उबैद ने बताया कि यह प्रतियोगिता शाम छह से रात 12 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप कमरौली थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद तस्लीम, आयोजक अकमल उबैद, शादाब आदि उपस्थित रहे। (संवाद)