फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers suffer loss due to rain, common people worried

Amethi News: बारिश से किसानों को नुकसान, आमजन परेशान

Fri, 01 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers suffer loss due to rain, common people worried
खेत में पड़ी धान की फसल
अमेठी। जिले में बृहस्पतिवार की भोर से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने अन्नदाताओं की मुश्किल बढ़ा दी है। बारिश होने से नमी अधिक होने से गेहूं की बोआई पिछड़ सकती है तो वहीं खेतों में खड़ी व कटी धान की फसल को भी नुकसान हो सकता है। बारिश से अगेती गेहूं, आलू, सरसों, मटर आदि की फसल को फायदा होगा। बृहस्पतिवार की भाेर चार बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी व बारिश के चलते सड़कें कीचड़ से सन गई हैं तो लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से ठंड में भी इजाफा हुआ है। दूसरी ओर बारिश होने से खेती किसानी का कार्य भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। अन्नदाताओं के लिए बारिश कहीं खुशी तो गम लेकर आई है।
विज्ञापन


पिछड़ सकती है फसलों की बोआई
कृषि विभाग के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो बड़ी संख्या में किसान अभी धान की कटाई व खेतों को तैयार करने में जुटे हैं। जिसके चलते उनकी फसलों की बोआई पिछड़ सकती है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि गेहूं, जौ, मटर, चना सहित अन्य फसलों की बोआई अभी किसान नहीं कर सके हैं। बारिश होने व खेतों में नमी होने से अभी फसलों की बोआई करने में समय लग सकता है।
विज्ञापन






गेहूं की बोआई पिछड़ने के आसार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आरके आनंद ने बताया कि चना, मटर, मसूर सरसों, अलसी की जिन फसलों की अक्टूबर में या नवंबर के प्रारंभ में बोआई की गई थी, उनके लिए बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस बारिश से मिट्टी में नमी आएगी, जिससे इन फसलों की पैदावार बेहतर होगी। इसके अतिरिक्त कुछ दिन बोआई वाले गेहूं की फसल को इस बारिश से फायदा होगा। जिन किसानों ने गेहूं की बोआई के लिए खेत की तैयारी के लिए सिंचाई कर दिया था और बोआई करने वाले थे उनकी गेहूं की बोआई कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।


कटी हुई धान की फसल भीगी
- रुक-रुककर हो रही बारिश से शाहगढ़, गौरीगंज, अमेठी, तिलोई, जगदीशपुर सहित अन्य स्थानों पर किसानों की खेत में खड़ी व कटी पड़ी की धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है।
किसान जगदेव, रामदेव, शोएब, ननकऊ, राजकुमार, गोविंद, अनिल आदि ने बताया कि अभी धान की फसल खेतों में ही है। बारिश होने से धान के दाने काले पड़ने की संभावना है। उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।



हो सकती है हल्की बारिश


नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं हवा की रफ्तार 1.4 किमी प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने के आसार हैं। बताया कि 2.4 मिमी वर्षा हुई है।
जिले में फसलों की हुई बोआई पर एक नजर फसल का नाम लक्ष्य आच्छादन
गेहूं 129616 73428
जौ 1675 920
मक्का 14 8
चना 3360 3012
मटर 6313 5245
मसूर 2413 1993
तोरिया 4308 4308
सरसों 14036 13185
अलसी 117 55
कुल योग 161852 102154
नोट: क्षेत्रफल व आच्छादन हेक्टेयर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed