फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   farmers protested against government

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान

Sat, 30 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
farmers protested against government
गौरीगंज (अमेठी)। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली में घटित घटना, नेताओं पर दर्ज फर्जी केस के विरोध में शनिवार को जिले में किसान सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को तानाशाह करार देते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में 26 जनवरी की घटना की निष्पक्ष जांच, किसानों पर दर्ज केस वापस लेने तथा कृषि कानून समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुए बवाल व लाल किले पर कब्जे के बाद किसान नेताओं के उत्पीड़न व उन पर फर्जी केस दर्ज होने पर शनिवार को किसान सड़क पर उतर आए। रीता सिंह जनकल्याण समिति के बैनर तले महिला किसानों ने शहर में जुलूस निकाल कर केेंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसपी दिनेश सिंह को किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। एसपी से वार्ता के बाद किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया। ज्ञापन में कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर रैली में केंद्र सरकार की सह पर अराजकतत्वों की ओर से की गई तोड़-फोड़ व अन्य घटनाओं को कारित कराने का आरोप लगाया है।

किसानों ने राष्ट्रपति से 26 जनवरी को घटित घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच कराने, किसानों पर दर्ज फर्जी केस वापस लेने, कृषि कानून समाप्त करने तथा एमएसपी को कानूनी गारंटी प्रदान करने की मांग की है। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर रीता सिंह, ऊषा, नीतू, कमलेश व विशंभर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed