फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers happy with the rains, trouble due to waterlogging in the localities

Amethi News: बारिश से किसान खुश, मोहल्लों में जलभराव से परेशानी

Sun, 02 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers happy with the rains, trouble due to waterlogging in the localities
अमेठी में बना जलभराव
गौरीगंज (अमेठी)। कभी धूप तो कभी झमाझम बारिश। शनिवार को मौसम का यही नजारा देखने को मिला। बारिश के चलते हर ओर पानी ही पानी हो गया। इस बारिश से किसान खुश हैं, धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। वहीं, शहर से लेकर गांव तक जलभराव व कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी होती रही। सभी इलाकों में घने बादल छाए हुए दिखे। कुछ हिस्सों में तेज तो कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मध्यम वर्ग के किसान खेतों में पानी रोकने की जुगत में लग गए थे। सुबह से किसान धान की रोपाई में लगे थे। खेतों में लबालब पानी भर जाने से अब तक धान नहीं लगा पाने वाले किसान मजदूरों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

सैंठा से लेकर बाजार शुकुल तक और फुरसतगंज से लेकर रामगंज तक जिले का कोई भी इलाका ऐसा नहीं रहा जहां बारिश न हुई हो। शहर व गांवों में नाली की सफाई नहीं होने से जलभराव व कीचड़ जमा है। शहर स्थित सीएमओ कार्यालय, जीजीआईसी, आयुक्त साधन सहकारी समिति कार्यालय समेत कई मोहल्लों में जलभराव हुआ तो सबसे अधिक स्थिति अमेठी की खराब रहीं। तहसील, उपनिबंधक कार्यालय समेत एसडीएम कॉलोनी व अन्य मोहल्लों में भी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन


अभी होगी और बारिशआचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक सीता राम मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने एवं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। 4.6 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। 17.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed